फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह तक चलेगा ‘मिशन शक्ति’ अभियान, हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाने के भी निर्देश

Thu, 15 Oct 2020 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए 17 अक्तूबर से शुरू हो रहा ‘मिशन शक्ति’ अभियान छह माह तक चलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी विभागों व पुलिस अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि यह अभियान अप्रैल तक जारी रहेगा। 17 अक्तूबर से इस अभियान की शुरुआत हर जिले में प्रभारी मंत्री करेंगे। अभियान के दौरान सभी जिला, ब्लॉक, निकाय, थाना व पंचायतों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ऐसी महिलाओं का रोल मॉडल के रूप में चुना जाएगा जो समाज के लिए प्रेरणा बनीं हों। इनका चयन सामाजिक व महिला संगठन, मीडिया तथा समाज सेवियों की समिति करेगी। अभियान में शामिल हर विभाग की कार्ययोजना होगी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए नवरात्र के दौरान बने पूजा पंडालों में लघु फिल्म व गांव-गांव में नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया जाएगा। यही नहीं हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी थानों पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड को शोहदों के खिलाफ अभियान भी चलाने को कहा गया है।

नामित किए गए नोडल अधिकारी
हर जिले में अभियान के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो 16 अक्तूबर को संबंधित जिले में पहुंचकर अगले तीन दिन तक होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला स्तर पर पॉक्सो व महिला अपराधों के निस्तारण व मिशन शक्ति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें