फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता महिला का रेलवे लाइन पर मिला शव

Tue, 03 Mar 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कामिनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी से लापता महिला का शव आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिला। महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, काकोरी के शिवरी महतवा निवासी प्रदीप ने बताया कि पत्नी कामिनी (26) का कुछ समय से मानसिक उपचार चल रहा था। 28 फरवरी की सुबह डॉक्टर को दिखाने के लिए वह उसे गांव के पास निजी क्लीनिक पर लेकर गए थे। वहां से कामिनी लघुशंका जाने की बात कहकर चली गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर उन्होंने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वह काम पर चले गए। शाम को घर लौटने पर पता चला कि कामिनी अभी भी नहीं लौटी है। इसके बाद उन्होंने काकोरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसी बीच 28 फरवरी की रात आलमनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर सात स्थित माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा मिला। पहचान के लिए सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की गई। सोमवार दोपहर गांव के लोगों ने फोटो देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे प्रदीप ने शव की पहचान पत्नी कामिनी के रूप में की। परिवार में दो छोटे बेटे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें