लखनऊ। गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को टहलने निकले सीए डॉ. पवन कपूर से बदमाशों ने चेन लूट ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगा रही है।
डॉ. पवन कपूर के मुताबिक वह सेक्टर जे जानकीपुरम में रहते हैं और शुक्रवार को रोज की तरह घर के पीछे मार्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब सात बजे गली में वह टहल रहे थे, उसी दौरान बादक सवार दो युवक वहां पहुंचे और पीछे से झपट्टा मारकर उनकी चेन लूटकर भाग निकले। दोनोें ने हेलमेट लगा रखा था। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
चार दिन पहले सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई थी लूटः
गुडंबा क्षेत्र में चार दिन पहले भी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण से सेवानिवृत्त जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी उपमहानिदेशक अशोक कुमार से चेन लूट की घटना हुई थी। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की वारदात से स्थानीय लोगों ने चिंता जाहिर की है।