फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारिवारिक कलह और डिप्रेशन से परेशान गाजीपुर के इस्माइलगंज निवासी सुधांशु सिंह (30) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से सीतापुर अटरिया के रहने वाले थे। मामा त्रिलोकी सिंह ने बताया कि सुधांशु को नशे की लत थी। ढाई साल पहले उसकी पत्नी दीपा लड़ाई झगड़े के बाद दूधमुंही बेटी को लेकर आलमबाग स्थित बरहा कॉलोनी अपने मायके चली गई थी। पत्नी के मायके से न आने से परेशान सुधांशु डिप्रेशन में चला गया था। चार माह से उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार रात वह घर लौटा और कमरे में चला गया। शुक्रवार सुबह मां मालती ने बेटे को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा तोड़ा तो सुधांशु का पंखे से चादर के सहारे लटके मिले। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें