फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अराजक तत्वों ने कुत्ते को तेजाब से जलाया

Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक इलाके में शुक्रवार रात अराजक तत्वों ने तेजाब से स्ट्रीट डॉग को जला दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आसरा द हेल्पिंग हैंड की अध्यक्ष चारू खरे ने इस मामले में चौक थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चारू खरे के अनुसार, फूल वाली गली में कुछ दिन पूर्व स्ट्रीट डॉग ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। बृहस्पतिवार रात को लोगों ने उस डॉग की चीखें सुनीं। जब वे बाहर आए तो देखा कि किसी ने उस पर तेजाब डाल दिया था, जिससे वह बुरी तरह तड़प रही थी। तेजाब से उसके पैर, जबड़े और सीने पर गंभीर घाव हो गए थे। फाउंडेशन को सूचना मिलने पर डॉग का इलाज कराया गया। अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना से डॉग और उसके बच्चों के जीवन पर संकट आ गया है, क्योंकि संक्रमण का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसआई अखिलेश मिश्रा का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही घटना की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें