फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल के लड़के ने किया मासूम का रेप, विरोध करने पर मारकर झाड़ी में फेंका

Thu, 20 Jul 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक किशोर ने बुधवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर उसकी हत्या की और शव झाड़ी में फेंककर भाग निकला। मूसलाधार बारिश में ग्रामीणों को साथ लेकर पड़ताल में जुटी पुलिस ने आरोपी किशोर व उसके छोटे भाई को पकड़ा है।  
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बंथरा शिवशंकर सिंह ने बताया कि एक गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची बुधवार शाम घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई। थोड़ी देर बाद बारिश शुरू होने पर परिवारीजनों ने
आसपास तलाश के साथ पुलिस को सूचना दी। 

तहकीकात में पता चला कि पड़ोसी का 14 वर्षीय बेटा उसे आम तोड़ने के बहाने खेत की तरफ ले गया था। मूसलाधार बारिश में टॉर्च व ड्रेगन लाइट की मदद से बच्ची की तलाश के साथ पड़ोसी किशोर व उसके छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो प‌िक - फोटो : डेमो फोटो
इस बीच गांव के किनारे पर यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास झाड़ियों में बच्ची का शव मिला। उसके कपड़े व्यवस्थित थे। गले पर खरोंच के निशान नजर आए। दुष्कर्म के विरोध पर बच्ची की हत्या का अंदेशा है। पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। किशोर व उसके भाई ने पूछताछ में मुंह दबाने की बात कुबूली, लेकिन दुष्कर्म से इन्कार करते रहे। 

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर को डॉक्टरों के पैनल से बच्ची का पोस्टमार्टम और उसकी वीडियोग्राफी कराने के
आदेश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें