फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी रचाने पंजाब से भागे लड़का-लड़की, कानपुर के होटल में पकड़े गए

Wed, 13 Jan 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची उमर में शादी रचाने के लिए एक किशोर और एक किशोरी पंजाब स्थित घर से भाग खड़े हुए। कानपुर आकर शहर के एक होटल में दोनों रुके। तभी सूचना मिलने पर हरबंश मोहाल पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


पंजाब में किशोरी के पिता ने किशोर के खिलाफ लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी मिलने पर पंजाब पुलिस दोनों के अभिभावकों के साथ उन्हें लेने को मंगलवार सुबह चल चुकी थी। रात 12 बजे पहुंचने की संभावना थी।

मंडी गोविंदगढ़ पंजाब निवासी एक ठेकेदार का 15 वर्षीय बेटा और फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति की 15 साल की लड़की रविवार को शादी रचाने के लिए भागे। दोनों ट्रेन में बैठे और सोमवार की रात कानपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिलेगा प्रशस्तिपत्र

किशोर फैजाबाद और किशोरी गोंडा की मूल निवासी है। शादी रचाने के लिए वे कानपुर उतरे थे। वे हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में स्थित राजा बाबू होटल में रुकने पहुंचे। होटल संचालक ने किशोर से आईडी मांगी तो उसने इनकार कर दिया।

तभी होटल संचालक ने गश्त पर निकली पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद किशोरी को महिला थाने भेज दिया गया। मंगलवार सुबह इन दोनों को चाइल्ड लाइन बाबूपुरवा की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

चाइल्ड लाइन के काउंसलर धर्मेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि इन दोनों को लेने के लिए पंजाब पुलिस मंगलवार रात 12 बजे तक पहुंचेगी। पंजाब आईजी दोनों को पकड़ने पर हरबंश मोहाल पुलिस के लिए प्रशस्ति पत्र भी भेज रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें