फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने नहीं सुनी तो मंत्री स्वाति सिंह ने खुद पकड़ा अवैध खनन, केस दर्ज

Mon, 17 Dec 2018 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वाति सिंह - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के सरोजनीनगर में अवैध खनन चल रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन व पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बात राज्यमंत्री स्वाति सिंह तक पहुंचीं तो वह खुद निकलीं छापेमारी करने। रविवार सुबह वह मौके पर पहुंचीं तो अवैध खनन का सच सामने आया।

विज्ञापन


नाराज मंत्री के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है। खनन बंद कराया और जेसीबी-डंपर को थाने भेजवाया। बंथरा थाना क्षेत्र के गुलाबखेड़ा, कुरौनी, अन्दपुरदेव व सरोजनीनगर के नटकुर गांव में कई महीनों से अवैध खनन हो रहा था।

खुद को भाजपा का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बता कर सरकारी जमीनों की मिट्टी बेच रहे दबंग के खिलाफ कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी शिकायत पर राज्यममंत्री स्वाति सिंह ने भी कई बार तहसील के अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस से मामले की जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


हर बार मामला रफा-दफा कर दिया गया। बाद जब कार्यकार्तओं ने फिर से शिकायत की तो रविवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बंथरा के गुलाबखेड़ा एवं कुरौंनी गांव में हो रहे अवैध खनन को पकड़ लिया। मौके पर ही राज्यमंत्री ने प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को बुलाया और जिम्मेदारों को फटकार लगाई। जेसीबी और डंपर के कागजात केआधार पर उनके मालिकों के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें