लोहिया में भर्ती मंत्री स्वाति सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। निदेशक डॉ. डीएस नेगी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
डॉ. नेगी का कहना है कि मंत्री का ब्लड प्रेशर कम हो गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। उनके अनुसार अभी मंत्री को ग्लूकोज चढ़ाने के साथ ही कुछ आवश्यक दवाएं भी दी जा रही हैं।
फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वाति सिंह के भर्ती होने की सूचना मिलते ही समर्थक व रिश्तेदार उनका हाल जानने के लिए अस्पताल आना शुरू हो गए थे।