आत्मप्रकाश शुक्ला (गुरुजी) को यूपी डेवलपमेंट सिस्टम कारपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) का अध्यक्ष बना दिया गया है। जगदेव यादव के बाद लालबत्ती पाने वाले वह कानपुर के दूसरे सपा नेता हैं।
पिछले शुक्रवार को कानपुर सीएसए में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाकर गुरु जी से कविता पाठ करने का आग्रह किया था, तभी तय हो गया था कि कविता पाठ अच्छा रहा तो मुख्यमंत्री उनका कद बढ़ा देंगे।
गुरु जी ने भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने भी अपनी कविता में मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री तक बना दिया। फिर वही हुआ जिसका सभी को अनुमान था।
सीएम के लखनऊ लौटते ही शाम को ही उन्हें सीएम कार्यालय से फोन आया कि वे लखनऊ आएं। अब बुधवार को औपचारिक घोषणा कर उनकी ताजपोशी का ऐलान कर दिया गया।