लेसा के बिजली बिल का पेमेंट करने में सबसे बड़े डिफॉल्टर राज्य संपत्ति एवं लोक निर्माण विभाग हैं। इनके सरकारी गेस्ट हाउस, विधायक निवास, मंत्री आवास, कार्यालयों पर सिर्फ एक सर्किल का 25 करोड़ 90 लाख रुपये के बिजली बिल बाकी हैं।
लेसा राज्य संपत्ति विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को नोटिस भेज कर थक गया है, लेकिन बकाया बिल का पेमेंट नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को लेसा ने मजबूरन राज्य संपत्ति एवं लोक निर्माण विभाग को बिजली काटने का अल्टीमेटम दे दिया है।
लेसा सूत्र बताते कि हफ्ते भर में राज्य संपत्ति विभाग एवं लोक निर्माण विभाग ने बाकी बिल का पेमेंट नहीं किया तो 22 परिसरों में बिजली कटने के बाद अंधेरा हो जाएगा, जिससे मंत्री, विधायक और वीवीआईपी, स्टेट, डालीबाग गेस्ट बिजली विहीन हो जाएंगे।
लेसा ने गौतमपल्ली, दिलकुशा कॉलोनी, माल एवेन्यू, विक्रमादित्य मार्ग, लाप्लास कॉलोनी, राजभवन कॉलोनी, गुलिस्ता कॉलोनी, डालीबाग कॉलोनी के बकायेदारों पर 33 से 58 हजार रुपये तक के बिजली बिल बकाया हैं।