मौसमी उठापटक के बीच दो दिनों तक 35 डिग्री के पारे में खुशनुमा अहसास कराने वाले मौसम ने शुक्रवार से फिर अपने तेवर तीखे किया। सुबह से चटख हुई धूप ने तपाना शुरू किया तो चढ़े अधिकतम पारे ने तपन से परेशान किया।
धूप की तेजी के चलते अधिकतम पारा भी तीन दिनों के बाद 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा। ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
तपन भरे दिन केबाद शाम को चले हवा के तेज झोंको ने गर्मी से राहत दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के चलते धूप तेज रहेगी तो दिन के पारे में तेजी दर्ज हो सकती है।