अवधेश प्रसाद के खिलाफ लड़ चुके हैं बाबा गोरखनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
भाजपा के पूर्व विधायक व याचिकाकर्ता बाबा गोरखनाथ ने कहा कि उन्होंने 22 अप्रैल 2022 को याचिका दाखिल की थी। समाजवादी पार्टी और उसके सांसद अवधेश प्रसाद जो ढिंढोरा पीट रहे हैं, वह तथ्यों से परे है। सपा सांसद झूठों के सरदार हैं। पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टलवाने के लिए हाईकोर्ट में एक दर्जन वकीलों को भेजा। अब कह रहे हैं कि हमने कोई वकील खड़ा नहीं किया। जबकि सच यह है कि मेरी ओर से दायर याचिका को वापस लिए जाने का विरोध करने के लिए अवधेश प्रसाद का वकालतनामा लगा है। सपा चाहती है कि मिल्कीपुर का चुनाव टल जाए। समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा से डर गए हैं।