फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट पर सरकार का हमला, चार नमूने सील

Sat, 19 Jul 2014 03:02 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी दूध की बिक्री रोकने के लिए संचालित अभियान की सुस्त कार्रवाई में तेजी लाते हुए शुक्रवार को दो अलग-अलग टीमों ने तीन दूध डेयरियों पर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे ही एफएसडीए की जिला इकाई टीमें बिजनौर इलाके में पहुंच कार्रवाई में जुट गईं। इस दौरान यादव डेयरी, बालाजी डेयरी व न्यू यादव डेयरी पर जांच पड़ताल की।

मौजूद दूध के एक-एक नमूने को प्रयोगशाला जांच के लिए सीलबंद किया गया।

कार्रवाई के समय एक दूध डेयरी पर मौजूद काकोरी निवासी एक दूधिए की केन के दूध का नमूना भी लैब टेस्टिंग के लिए भरा गया।

शासन स्तर से मिलावटी दूध की धरपकड़ के लिए विशेष जांच अभियान संचालित किए जाने के निर्देश के बाद भी जिम्मेदार ढुलमुल रवैया अपना रहे थे।

अमर उजाला द्वारा एफएसडीए जिला इकाई के जिम्मेदारों की सुस्ती उजागर किए जाने के बाद चेते आला अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को अभियान की कार्रवाई ने अचानक तेजी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पहली बार जिला इकाई स्तर पर कार्रवाई के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित कर सुबह साढ़े दस बजे ही चिह्नित स्थानों की ओर रवाना कर दी गईं।

दोनों ही टीमों ने बिजनौर इलाके में संचालित तीन अलग-अलग दूध डेयरियों पर पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद लैब टेस्टिंग के लिए दूध का एक-एक नमूना सील किया।

यादव डेयरी पर दुग्ध पदार्थों को रखे जाने की उचित व्यवस्था न पाए जाने पर नोटिस दिया गया।

एक दूध डेयरी पर दूध की सप्लाई करने पहुंचे काकोरी निवासी राम विलास की केन में दूध का नमूना भी लैब टेस्टिंग के लिए सील किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें