फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक चलेगी मेट्रो

Fri, 16 Apr 2021 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मेट्रो सेवा अब सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक रहेगी। मेट्रो प्रवक्ता का कहना है कि शासन के नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाने के बाद यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो सेवा अब सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक रहेगी। मेट्रो प्रवक्ता का कहना है कि शासन के नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाने के बाद यह फैसला लिया गया है। अब पहली ट्रेन एयरपोर्ट व मुंशीपुलिया स्टेशन से सुबह छह बजे की जगह सात बजे चलेगी। वहीं अंतिम ट्रेन दोनों ही स्टेशन से रात आठ बजे रवाना होगी। अभी तक सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कोरोना की वजह से बदले समय के अनुसार मेट्रो सेवा चालू थी। 

विज्ञापन


वहीं, एमडी कुमार केशव का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से स्टेशनों, ट्रेनों को सैनिटाइज किया जा रहा है। यात्रियों व स्टाफ को मास्क पहनने व हाथों को सैनिटाइज करने या धोने के लिए प्रेरित किया जाता है। ट्रेनों को रात के समय अल्ट्रावायलेट किरणों से भी सैनिटाइज करने का काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें