फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के साथ 4 और शहरों में दौड़ेगी मेट्रो

Sun, 28 Dec 2014 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के बाद राज्य सरकार आगरा, मेरठ, कानपुर और वाराणसी में भी मेट्रो दौड़ाने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इन शहरों में मेट्रो परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा मुजफ्फरनगर-सहारनपुर तथा अलीगढ़-मथुरा समेत कई सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। आजमगढ़ में सहकारी चीनी मिल लगाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी जा सकती है।

लखनऊ के बाद अब सरकार ने प्रदेश के कुछ और महानगरों में भी मेट्रो चलाने की योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सूत्रों के अनुसार आगरा, मेरठ, कानपुर और वाराणसी में मेट्रो परियोजना की डीपीआर तैयार करा ली गई है। इसे कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद सर्वे आदि की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये योजनाएं भी होंगी शुरू

इसके अलावा कई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में सहकारी क्षेत्र में चीनी मिल की स्थापना, राजधानी के गोमतीनगर में सूडा के निदेशालय के लिए भवन निर्माण और जैव प्रौद्योगिकी नीति को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

भूमि अधिग्रहण नियमावली के तहत एलआईसी के जरिये वर्षवार दी वाली रकम (वार्षिकी) की व्यवस्था का रिन्यूवल करने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है। वहीं विभिन्न विभागों में कलाकार संवर्ग को पुनर्गठित करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अंतर्गत कलाकारों की चयन अर्हता व वेतनमान का एक ढांचा बनाने का प्रस्ताव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें