फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29,334 शिक्षक भर्तीः जानें, कब जारी होगी मेरिट

Fri, 12 Sep 2014 11:26 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के रिक्त पदों के लिए 18 व 19 सितंबर को काउंसलिंग कराने से पहले 15 सितंबर को मेरिट जारी कर दी जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बृहस्पतिवार को निर्देश भेज दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सीटीईटी में 82 अंक पाने वाले काउंसलिंग के लिए पात्र माने जाएंगे। उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेते हुए जुलाई में काउंसलिंग शुरू की गई थी।

अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग होने के बाद भी 10 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसलिए शासन स्तर पर चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की सहमति बनी है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को भेजे निर्देश में कहा है कि तीसरी मेरिट में शामिल अभ्यर्थी यदि चौथी काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है तो उसकी श्रेणी में पद रिक्त होने की दशा में उसके चयन पर विचार किया जाएगा। पद उपलब्ध न होने पर ऐसे अभ्यर्थियों का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

तीन चरणों में हुई काउंसलिंग

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने काउंसलिंग के संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया था। बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के खाली 58,668 पदों में आधे पदों 29,334 पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय करते हुए आवेदन मांगे थे।

इसके आधार पर अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग कराने के बाद भी सभी पद नहीं भर सके हैं। पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को कराई गई जिसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।

दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई जिसमें 9500 काउंसलिंग कराने पहुंचे। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाते हुए 21 व 22 अगस्त को कराई गई। अब चौथे चरण की काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

सचिव ने मांगा था पूरा ब्यौरा

शिक्षकों की भर्ती के लिए तीन चरणों में अभ्यर्थियों का धीला रवैया देखने के बाद सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलेवार रिक्तियों का पूरा ब्यौरा मांगा था।

ब्यौरा मिलने के बाद चौथे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। तीसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें