फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य केंद्र के निर्माण में गड़बड़ी पर भड़कीं मेनका गांधी, जेई को बर्खास्त करने का दिया निर्देश

Tue, 03 Mar 2020 06:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी पूरे रौ में रहीं। अझुई व रंकेडीह गांव में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर (जन आरोग्य केंद्र) के निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर वे बिफर पड़ीं।

विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन को कार्यदायी संस्था पैकफेड के जेई की बर्खास्तगी व ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। सांसद ने एक बार फिर दो टूक कहा कि काम में हीला-हवाली व भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन आरोग्य केंद्रों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, उनका निर्माण कार्यदायी संस्था को पुन: कराना होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत शास्त्रीनगर आवास पर जनता दर्शन लगा कर की। सुबह दस बजे सांसद जिला महिला चिकित्सालय पहुंची, जहां उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि संचारी रोग छुआछूत से फैलने वाली बीमारियां है। इससे बचने के लिए हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रपिाठी, सीएमएस डॉ. वीबी सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 72 जन आरोग्य केंद्रों में से कुड़वार व दूबेपुर ब्लाक अंतर्गत बने छह जन आरोग्य केंद्रों का लोकार्पण किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें