फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी ने मंत्री न बनाए जाने पर दिया ये जवाब

Mon, 03 Jun 2019 06:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भाजपा नेता मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में आठवीं बार जीत हासिल कर सांसद बनीं भाजपा नेता मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर जब अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं तो लोगों ने फूल, मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह समाज के हर वर्ग का ध्यान रखकर विकास करेंगी और किसी से भी भेदभाव नहीं करेंगी। वहीं, कैबिनेट में जगह न मिलने के सवाल पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'इसका जवाब सुल्तानपुर की जनता से लीजिए।'

जिले की कानून व्यवस्था पर मेनका गांधी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की है। अगर एसपी अच्छा होगा तो कानून-व्यवस्था भी अच्छी होगी।

बता दें कि, 2014 के चुनाव में पीलीभीत से चुनाव लड़ने वाली मेनका गांधी ने इस बार सुल्तानपुर सीट से जीत हासिल की है। इस तरह वह आठवीं बार संसद पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि वह जिले के विकास के लिए अभी से काम करेंगी। जिस गांव या इलाके में काम होना है वहां के लोग पर्ची लिखकर उन्हें दे दें। उन्होंने कहा कि वह सभी का काम करेंगी और किसी से कोई भेदभाव नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें