लखनऊ में अवैध वसूली न देने पर बुधवार सुबह टेंपो चालक मंडौली निवासी कलाम को दबंगों ने पीटा। बीच बचाव करने पहुंचे युवक विशाल को भी नहीं बख्शा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। चालकों ने बताया कि काकोरी के टेंपो स्टैंड पर बीस रुपये व दुबग्गा के स्टैंड पर भी प्रति टेंपो से बीस रुपये की वसूली की जाती है।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरदीन खेड़ा निवासी शमसेर यादव को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है। आरोपी के साथ में उसका दोस्त काकोरी निवासी माइकल भी था।