फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेलिंडा फ्रेंच से मिले विधानसभा अध्यक्ष, विधायकों को अपने कार्यक्रमों में शामिल करने का दिया सुझाव

Wed, 07 Dec 2022 03:35 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह अध्यक्ष मिलिंडा फ्रेंच गेट्स से यूपी के विधानसभा अध्यक्ष ने मुलाकात की और विधानसभा के सदस्यों को अपने कार्यक्रमों में शामिल करने का सुझाव दिया। इस दौरान मिलिंडा ने विधानसभा के गलियारों का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
विधानभवन की कार्यवाही की जानकारी लेतीं मेलिंडा फ्रेंच। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह अध्यक्ष मिलिंडा फ्रेंच गेट्स से अपने कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। महाना ने मुलाकात के दौरान मिलिंडा फ्रेंच गेट्स को सुझाव दिया कि वह यूपी विधान सभा के सदस्यों को अपने कार्यक्रमों में भागीदारी करा सकती हैं।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभाओं एवं सभी विधायिकाओं के सदस्य, फाउंडेशन के विभिन्न कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन को बताया कि उत्तर प्रदेश जैसी वृहद विधान सभा की वर्तमान 18वीं विधानसभा में बहुत से सदस्य इंजीनियर्स, शोध धारक एवं विधि स्नातक सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर आए हैं।

ये भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी से मिलीं मेलिंडा गेट्स, बोलीं- यूपी का कोविड प्रबंधन मॉडल दुनिया के लिए अनुकरणीय
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने ईवीएम पर साधा निशाना, पोस्ट की मुख्य चुनाव आयुक्त व जर्मन विदेश मंत्री की तस्वीर


इन सभी सदस्यों को बिल गेट्स एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यक्रमों के बारे में बताया जा सकता है, जिससे वह उन सबकी जानकारी निचले स्तर तक दे सकते हैं। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में वह उन कार्यक्रमों को लागू कर इस पर प्रभावी कार्य कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा भारत में शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा हुई। इस मौके पर मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से यह आश्वासन दिया गया कि वह उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं देश के अन्य सदस्यों से अपने कार्यक्रमों की चर्चा करेंगे जिससे उनका अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा सके। मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के इस सुझाव का स्वागत किया गया कि वह दुनिया के अन्य देशों में भी वहां की विधायिकाओं को इसी प्रकार की अपनी योजनाओं में समाहित करेंगे।

महाना ने फाउंडेशन की सह अध्यक्ष मिलिंडा गेट्स को यह बताया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा पेपरलेस है और यहां पर ई-विधान योजना लागू की जा चुकी है। मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन एवं उनकी टीम ने विधान सभा के गलियारों का भी भ्रमण किया जहां पर विधानसभा में स्थापित किए गए तैल चित्रों को भी देखा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें