फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 को तय होगा आईटी सिटी का खाका

Thu, 22 Aug 2013 11:00 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड पर चक गंजरिया फार्म्स में आईटी सिटी बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत सौ एकड़ जमीन में बनने वाले आईटी सिटी के लिए प्री बिड कांफ्रेंस सात सितंबर को होगी।
विज्ञापन


इसमें 25,500 आईटी प्रोफेशनल को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आईटी सिटी में कौशल विकास (स्किल डवलेपमेंट) सेंटर भी खोला जाएगा।
प्रदेश सरकार लखनऊ को बंगलुरू, पुणे और चेन्नई आदि आईटी हब के बराबर खड़ा करने की योजना बना रही है। इसके लिए आईटी पॉलिसी 2012 बनाई गई। कोशिश है कि आईटी सेक्टर में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा।

इसकी शुरूआत राजधानी में आईटी की स्थापना से होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीईसीएल) ने आईटी सिटी के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से टेंडर मांग लिए हैं।
विज्ञापन


यूपीईसीएल के निदेशक के मुताबिक सात सितंबर को प्री बिड कांफ्रेंस करके आईटी सिटी बनाने की इच्छुक कंपनियों को प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी दी जाएगी। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के बिड डाक्यूमेंट 15 अक्तूबर तक खरीदे जा सकेंगे।

आईटी में कोर और नॉन कोर एरिया 60 और 40 के अनुपात में विकसित किया जाएंगा। इस प्रोजेक्ट को प्रदेश और केंद्र सरकार से स्पेशल इकोनामिक जोन की विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।
चक गंजरिया फार्म के सुनियोजित विकास के लिए आईटी सिटी की स्थापना 100 एकड़ जमीन में होगी। यह जमीन आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग को निशुल्क हस्तांतरित की जाएगी।

इसमें 25 हजार से ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्स को रोजगार देने के साथ ही प्रदेश के छात्रों के कौशल विकास पर खास ध्यान दिया जाएगा।
हर साल पांच हजार छात्रों को स्किल डवलेपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें स्टूडेंट्स सपोर्ट प्रोग्राम भी चलाया जाएगा। पहले चक गंजरिया फार्म में 150 एकड़ में आईटी सिटी के निर्माण का निर्णय लिया गया था।

इसके लिए राजस्व ग्राम मस्तेमऊ, मोहनलालगंज, अहमामऊ और लखनऊ की कुल 150 एकड़ जमीन आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग को हस्तांतरित करने का फैसला हुआ था।

बाद में शासन ने इस 50 एकड़ जमीन पर आईआईआईटी और सौ एकड़ जमीन पर आईटी सिटी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें