फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के बाद मिशन यूपी में जुटने की तैयारी में भाजपा

Mon, 21 May 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव निपटने के साथ ही भाजपा ने अब मिशन यूपी पर जुटने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर सरकार और संगठन के प्रमुख लोगों की बैठक हो रही है, जिसमें इसका पूरा खाका खींचा जाएगा।

विज्ञापन


इसमें पहला काम मोदी सरकार के चार साल और योगी सरकार के एक साल की उपलब्धियों के सहारे लोकसभा चुनाव 2019 की चुनौतियों से निपटने की तैयारियां तथा दूसरा संगठनात्मक ढांचा कसने का है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं का खाका भी खींचा जाएगा।

शाह की प्रत्येक क्षेत्र में बैठकें तो प्रधानमंत्री मोदी की 27 मई को बागपत से शुरू हो रही सभाओं के सिलसिले को उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास के जरिये प्रदेश में आगे बढ़ाने की है। बैठक में कैराना और नूरपुर उपचुनाव की संभावनाओं और उनके मद्देनजर आगे की तैयारी पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कैराना का संदेश भी बनेगा सरोकार

मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के अभियान से जमीनी समीकरण दुरुस्त करने की तैयारी कर रही भाजपा के रणनीतिकारों की चिंता कैराना और नूरपुर उपचुनाव के नतीजों की तारीख है। नतीजे 31 मई को आएंगे।

स्वाभाविक है कि तब तक भाजपा मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार शुरू कर चुकी होगी। ऐसे में नतीजों के संदेश भी उपलब्धियों के प्रचार की रणनीति में महत्वपूर्ण होंगे। सोमवार की बैठक में इस गुत्थी को सुलझाने पर मनन-मंथन होगा। 
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान का दूसरा चरण

ग्राम स्वराज अभियान के पहले चरण से लोगों को जोड़ने में मिली सफलता से उत्साहित भाजपा के रणनीतिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के सहारे इस अभियान का दूसरा चरण शुरू करना चाहते हैं।

पार्टी की योजना अब इसे सांगठनिक लिहाज से प्रदेश भर में बनाए गए सभी 14 हजार सेक्टरों में चलाने की है। इस अभियान में भी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य प्रमुख नेताओं को प्रत्येक सेक्टर के किसी गांव में रात्रि प्रवास कराकर लोगों के बीच पकड़ व पहुंच बढ़ाने की तैयारी है।

अंबेडकर जयंती से 5 मई तक चले अभियान में जिस तरह प्रमुख सरकारी योजनाओं के सहारे भाजपा की लोगों तक पहुंच हुई, उससे पार्टी काफी उत्साहित है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें