फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न, निर्णय पर नहीं दी गई जानकारी

Sat, 31 Oct 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
बैठक के बाद बाहर निकलते राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न हो गई है पर बैठक में क्या निर्णय लिए गए इस पर अभी गोपनीयता बरती जा रही है।

विज्ञापन


बैठक में टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के अधिकारी व एल एंड टी के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, निर्माण समिति राम मंदिर की आयु को लेकर लिखित में गारंटी चाहती है। जिस पर एल एंड टी के अधिकारी पसोपेश में हैं।

बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड को दी जा सकती है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा का कहना है कि टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के साथ अफसरों की बात हो रही है जिसके अफसरों ने बैठक में अपना प्रेजेंटेशन दिया।

बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय,  सदस्य अनिल मिश्र व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज भी रहे मौजूद।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें