फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मरीजों को बड़ी राहत, मोबाइल पर आने लगी जांच रिपोर्ट, 75 सरकारी अस्पतालों में सुविधा शुरू

Thu, 09 May 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के 75 सरकारी अस्पतालों में जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देने की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों व तीमारदारों को अनावश्यक अस्पताल के चक्कर लगाने और लाइन में लगने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। इसी कड़ी में खून की जांच की सभी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा प्रदेश के 75 सरकारी अस्पतालों में मिलने लगी है। जल्द ही अन्य अस्पतालों में भी यह सुविधा देने की तैयारी है।

विज्ञापन


लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल, लोकबंधु, सिविल अस्पताल, झलकारी बाई, रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल, ठाकुरगंज जिला अस्पताल और राम सागर मिश्रा अस्पताल में मरीजों को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट मिल रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज व वाराणसी के चार-चार अस्पताल, अयोध्या व बस्ती के तीन-तीन, बलरामपुर, मऊ व बाराबंकी के दो-दो, आजमगढ़, बलिया, गोण्डा, जौनपुर, कुशीनगर, भदोही, चंदौली, रायबरेली, संतकबीरनगर, श्रावस्ती और सीतापुर के एक-एक अस्पताल में ऑनलाइन जांच रिपोर्ट भेजने की शुरूआत हो चुकी है।

इसी तरह सेंट्रल यूपी में कानपुर व महोबा के दो-दो, उन्नाव, उरई व मैनपुरी के एक-एक अस्पताल में यह सुविधा काम कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद व रामपुर के तीन-तीन, बरेली, इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद, हाथरस, मुजफ्फरनगर, ललितपुर, मुरादाबाद के दो-दो और सीतापुर, अमरोहा, बदायूं, बिजनौर, कन्नौज, पीलीभीत, बुलंदशहर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर के एक-एक अस्पताल में मोबाइल पर रिपोर्ट भेजने की सुविधा मरीजों को मिल रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में लैब जांच की रिपोर्ट एसएमएस के जरिये मोबाइल पर उपलब्ध कराने की सुविधा से मरीजों को राहत मिलेगी। मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। अभी यह सुविधा 75 अस्पतालों में शुरू की गई है।

ऐसे मिलेगी ऑनलाइन रिपोर्ट
जब भी आप सरकारी अस्पताल इलाज के लिए जाते हैं और डाॅक्टर कोई जांच लिखते हैं तो खून का नमूना देने के लिए सरकारी लैब जाते हैं। यहां जैसे ही आप नमूना देंगे, आपका नाम व मोबाइल नंबर पंजीकृत कर लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट तैयार होने पर आपको रिपोर्ट तैयार होने का मैसेज और फिर रिपोर्ट का लिंक भेजा जाएगा, जिसे आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें