फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS SEATS IN UP: 10 हजार से अधिक एमबीबीएस सीटों वाला राज्य होगा यूपी, सात निजी कॉलेजों ने किया आवेदन

Thu, 18 Apr 2024 07:52 PM IST
रोहित मिश्र चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

MBBS SEAT IN UP: यूपी में जल्द ही एमबीबीएस की दस हजार से अधिक सीटें होंगी। अभी प्रदेश में एमबीबीएस की 9263 सीटें हैं। सात निजी कॉलेज जल्द ही इस पाठ्यक्रम को शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
MBBS SEAT IN UP - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश जल्द ही 10 हजार से अधिक एमबीबीएस सीट वाले राज्यों में शामिल हो जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 12 स्वशासी और सात निजी मेडिकल कॉलेजों ने आवेदन किया है। अभी प्रदेश में एमबीबीएस की 9263 सीटें हैं।प्रदेश में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इसके तहत 45 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। 16 जिलों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, जबकि 14 जिले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बनकर तैयार हैं। 

विज्ञापन


इन 14 जिलों में बने मेडिकल कॉलेजों में 12 ने नए सत्र में मान्यता के लिए आवेदन किया है। इन कॉलेजों में अब नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम निरीक्षण करेगी। आधारभूत सुविधाओं के साथ ही संकाय सदस्यों की संख्या मानक के अनुरूप पाए जाने पर सभी कॉलेजों में 100-100 सीट पर मान्यता मिलेगी। इस तरह सरकारी क्षेत्र में 1200 सीटें बढ़ने की उम्मीद है। जबकि निजी क्षेत्र में 700 सीटें बढ़ सकती हैं।

अभी प्रदेश में कुल 68 मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें 31 निजी और रायबरेली व गोरखपुर में एम्स हैं। यहां कुल 9263 सीटें हैं। एनएमसी से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश भी 10 हजार से अधिक एमबीबीएस सीट वाला राज्य बन जाएगा। अभी तक कर्नाटक 11545 और तमिलनाडु में 11476 और महाराष्ट्र में 10,845 सीटें हैं।
विज्ञापन


यहां के कॉलेजों ने किया आवेदन
कुशीनगर, पीलीभीत, सुल्तानपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, कौशांबी, गोंडा, औरैया, कानपुर देहात, सोनभद्र और चंदौली शामिल है। अमेठी और ललितपुर में अभी तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया है। इसी तरह निजी क्षेत्र में महराजगंज, कानपुर, शामली, संभल, मेरठ, मथुरा और गोरखपुर के एक-एक कॉलेज ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें