फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati : सपा को वोट करने वाले मुसलमान रामपुर की हार पर चिंतन करें, उपचुनावों का परिणाम भाजपा-सपा की मिलीभगत

Mon, 12 Dec 2022 12:05 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की हार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुसलमान समाज से भी सपा को समर्थन करने पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मैनपुरी लोकसभा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में निकले उपचुनाव के परिणाम पर सवाल उठाए हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि मैनपुरी में हुई सपा की जीत और रामपुर में आजम खां की खास सीट पर योजनाबद्ध कम वोटिंग कराकर सपा की पहली बार हुई हार में यह चर्चा काफी गर्म है कि कहीं यह भाजपा और सपा की अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - जन-जन तक पहुंचने के लिए 2200 किमी की यात्रा निकालेगी कांग्रेस

ये भी पढ़ें - लखनऊ लौटे शिवपाल यादव, जल्द ही नई जिम्मेदारी देने का होगा एलान, अखिलेश का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खासकर मुस्लिम समाज को काफी चिंतन करने व समझने की जरूरत है, ताकि आगे होने वाले चुनावों में वे धोखा खाने से बच सकें। खतौली विधानसभा सीट पर हुई भाजपा की हार को लेकर भी संदेह बना हुआ है। यह भी सोचने की बात है।


 
 

गौरतलब है कि यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की हार हुई है। सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें