फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या: मायावती बोलीं, भाजपा-कांग्रेस शासन में दलितों की सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती

Sat, 15 Jul 2023 12:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान के करौली जिले में एक अनुसूचित जाति की बच्ची की हत्या को लेकर भाजपा व कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजस्थान में दलित उत्पीड़न एवं हत्या के मामले को दुखद करार दिया है। शनिवार को इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान  सरकार के लिए यह शर्म की बात है।
विज्ञापन


करौली जिले में दलित बच्ची की घर से सोते हुए अपहरण व हत्या करके एसिड से जली उसकी लाश को कुएं में फेंकने की सुनियोजित जातिवादी घटना की जितनी भी निन्दा की जाए कम है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस हो या भाजपा जैसी अन्य पार्टियों की सरकारों से गरीबों, मजलूमों, दलितों, आदिवासियों और अति पिछड़ों आदि उपेक्षितों के उत्पीड़न तथा उनकी सुरक्षा व सम्मान की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें