बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीबीएसई परीक्षा का शुल्क बढ़ाए जाने को गरीब विरोधी करार देते हुए सरकार से इसे वापस लेने की अपील की है।
उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सीबीएसई का परीक्षा शुल्क बढ़ाया गया है। जिसके बाद अब एससी-एसटी छात्रों को 50 रुपये के बजाय 1200 रुपये फीस देनी होगी।
उन्होंने कहा कि इसी तरह सामान्य वर्ग के छात्रों की शुल्क में भी दोगुनी वृद्घि की गई है। जो अति दुर्भाग्यपूर्ण और गरीब विरोधी फैसला है। बसपा की मांग है कि इसे तुरंत वापस लिया जाए।