बसपा सुप्रीमो मायावती ने पाकिस्तानी जांच दल के पठानकोट वायुसेना हवाई अड्डे का दौरा कराने पर सवाल खड़ा किया है।
बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति का परिचायक है और इससे देश हित सधने वाला नहीं है।
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पठानकोट वायुसेना हवाई अड्डे पर लगभग तीन माह पहले हुए आतंकी हमले के संबंध में गठित संयुक्त जांच दल में पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी भी शामिल हैं।
घटना स्थल पर पाक जांच दल के दौरे की अनुमति देने के संबंध में केंद्र सरकार व भाजपा नेताओं के तर्क आम लोगों की समझ से परे हैं।