फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास मंदिर मामला: भीम आर्मी के उपद्रव से मायावती ने किया किनारा, दिया ये बयान

Thu, 22 Aug 2019 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास मंदिर तोड़े जाने के बाद बुधवार को रामलीला मैदान में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से किनारा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बसपा के लोगों द्वारा कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की जो परंपरा है, वह आज भी पूरी तरह से बरकरार है, जबकि दूसरी पार्टियों व संगठनों के लिए यह आम बात है। हमें अपने संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बेकसूर लोगों को किसी भी प्रकार की तकलीफ व क्षति नहीं पहुंचानी चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि रामलीला मैदान में हुए प्रदर्शन में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। जिस पर मायावती ने बयान दिया है।

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कल दिल्ली के खासकर तुगलकाबाद क्षेत्र में जो तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं वह अनुचित हैं और उससे बसपा का कुछ भी लेना-देना नहीं है। बसपा संविधान व कानून का हमेशा सम्मान करती है और इस पार्टी का संघर्ष कानून के दायरे में ही रहकर होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा के लोगों से कहा कि किसी भी अतिदुखद घटना के बाद अगर सरकार कहीं पर धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाती है तो उसका उल्लंघन नहीं करना है और अन्य पार्टी के नेताओं की तरह घटनास्थल पर जबरदस्ती नहीं जाना है ताकि सरकार को निरंकुश व द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का मौका नहीं मिल सके।
विज्ञापन

 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें