रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर 23 अगस्त से लखनऊ में रहेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि रक्षामंत्री 23 अगस्त को सुबह 10:35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से ‘स्मृतिका वार मेमोरियल’ कैंट जाएंगे। वहां 11 गोरखा रायफल रेजिमेंटल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे सीएमएस विशालखंड, गोमतीनगर व शाम 5:45 बजे बालागंज के सेंट जोजफ स्कूल में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
वहीं 24 अगस्त को भी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल होने सुबह 11:30 बजे सुग्गामऊ गांव, शाम 4 बजे मोतीनगर अग्रवाल कॉलेज व शाम 5:45 बजे सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई जाएंगे। 25 अगस्त को एक निजी आयोजन में शिरकत करने के बाद रक्षामंत्री दोपहर 3:50 बजे दिल्ली रवाना होंगे।