फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अटेंडेंस: मायावती बोलीं- बुनियादी सुविधाओं को सुधारने की जगह सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही सरकार

Tue, 16 Jul 2024 11:19 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि योगी सरकार सरकारी स्कूलों में व्याप्त समस्याओं का समाधान करने की जगह सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अटेंडेंस भी सरकार का नया कदम है जो कि बिना तैयारी के शिक्षकों पर थोप दिया गया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों के जारी विरोध पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि सरकार स्कूलों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की जगह सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा जरूरी है कि शिक्षकों की समुचित संख्या में भर्ती होने के साथ ही बजटीय प्रावधान करके सुविधाओं का विकास किया जाए जिससे कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जरूरी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण वहां बदहाली की शिकायतें आम रही हैं, जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके उन गंभीर समस्याओं का उचित हल करने के बजाय सरकार उस पर से ध्यान बांटने के लिए केवल दिखावटी कार्य कर रही है, यह क्या उचित?
विज्ञापन


शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी भी सरकार का ऐसा ही नया कदम लगता है जो जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी के ही थोप दिया गया है। इससे कहीं ज्यादा जरूरी है शिक्षकों की सही व समुचित संख्या में भर्ती के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विकास हो जिससे कि अच्छी गुणवत्ता वाली पढ़ाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन






वहीं, डिजिटल अटेंडेंस पर जारी विरोध के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को शिक्षकों से संवाद कर मामले का समाधान निकालने का निर्देश दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें