फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में 100 बच्चों की मौत पर मायावती और सीएम योगी ने प्रियंका गांधी को घेरा

Thu, 02 Jan 2020 12:11 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को अपने समर्थकों व शुभचिंतकों को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कामना की कि नया साल 2019 की तरह दुखदायी व कष्टदायी न हो। बीता साल भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की सांप्रदायिक सोच व संकीर्ण कार्यशैली की वजह से विभाजनकारी, भारतीय संविधान को कमजोर करने वाला और हिंसात्मक रहा।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ में कुछ दलों में बैठे जिम्मेवार लोगों को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। उनकी अपनी जीवन शैली, संस्कृति व तौर-तरीके हैं। हमें उनके किसी भी मामले में दखल नहीं देना चाहिए।

सभी धर्मों की संस्कृति व सभ्यता का पूरा सम्मान करना चाहिए तो यह ज्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में विरोध करने का तरीका भी ऐसा होना चाहिए जिससे किसी भी धर्म को मानने वाले लोगाें की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। देश में अमन-चैन व सौहार्द का वातावरण बना रहे।
विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- श्रीमती वाड्रा अगर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक नौटंकी करने की बजाय उन गरीब पीड़ित माताओं से जाकर मिलतीं, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही की वजह से सूनी हो गई है, तो उन परिवारों को कुछ सांत्वना मिलती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनको किसी की न चिंता है, न कोई संवेदना, जनसेवा नहीं सिर्फ राजनीति करनी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें