देश के सबसे बड़े बैकिंग घोटाले पर पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसके अच्छे दिन आए, ये अब सभी लोग जान चुके हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पीएम मोदी से अच्छे संबंध हैं, इसलिए उन्हीं के अच्छे दिन भी आए। किसानों और गरीबों के अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली सरकार ने सिर्फ अमीरों को अच्छे दिन दिखाए। नोटबंदी के बहाने आपकी जेब से पांच सौ और हजार का नोट छीनकर नीरव मोदी को दे दिए। आज की सरकार गरीब किसानों की मदद नहीं करती, लेकिन 15 सबसे अमीर लोगों का ढाई लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया।
योजनाओं का शिलान्यास करते राहुल गांधी।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी संसद में खड़े होने से डरते हैं। हमें 15 मिनट बोलने को मिल जाए तो वह सामने टिक नहीं पाएंगे। राफेल मामले में राहुल ने कहा कि एचएएल से प्रोजेक्ट छीनकर 45 हजार करोड़ एक उद्योगपति को दे दिए। बेंगलुरु में लोगों का रोजगार छीन लिया इस सरकार ने। 56 इंच की छाती में गरीबों और किसानों के लिए जगह नहीं।