फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती की हत्या: मायावती ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बोलीं- दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें

Mon, 14 Feb 2022 12:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्नाव में जिस दलित लड़की की हत्या कर दी गई थी। उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्नाव की दलित लड़की के परिजनों से मुलाकात की और मामले में सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने कहा कि पुलिस अगर मामले पर समय से संज्ञान ले लेती तो लड़की को बचाया जा सकता था।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव में दलित युवा लड़की का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या के संगीन मामले में पीड़ित परिवार के लोग समुचित न्याय की तलाश में कल रात लखनऊ आकर मुझसे मिले और अपनी दुःख भरी व्यथा सुनाई, जिससे स्पष्ट है कि सपा नेता के बेटे सहित लोकल पुलिस भी पूरी तरह से इसके लिए जिम्मेदार है।

उन्नाव पुलिस अगर पीड़ित परिवार की शिकायत का समय से संज्ञान ले लेती तो यह घटना नहीं होती। सरकार दोषी पुलिस वालों को बर्खास्त करे तथा उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेजे। साथ ही गरीब पीड़ित परिवार की उचित कानूनी पैरवी की व्यवस्था करे। यह बसपा की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें