बसपा सुप्रीम मायावती ने सपा सरकार पर एक बार फिर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को अहसास हो चुका है कि अब उनकी पार्टी सत्ता में वापस आने वाली नहीं है इसीलिए बचे हुए लैपटॉप सपा कार्यकर्ताओं में ही रेवड़ियों की तरह बांटे जा रहे हैं।
मायावती ने यशभारती सम्मान देने पर भी निशाना साधा और कहा कि सपा मुखिया ने बार-बार मनमाने तौर पर असंख्य अवॉर्ड दे रहे हैं, इस तरह से वह लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वोट के लालच में वह अलग-अलग धर्म के लोगों को पुरस्कार देकर अपनी तरफ करने की कोशिश में हैं।
मायावती ने सपा सरकार द्वारा किए जा रहे लोकार्पण और शिलान्यास को भी निशाने पर लिया और कहा कि सपा चुनाव से पहले आधे-अधूरे कामों का लोकार्पण कर रही है जो लोगों के साथ विश्वासघात है।