फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर ने भारत सरकार से की शिकायत, ‘सजा दिलाने पर आमादा यूपी प्रशासन’

Tue, 20 Dec 2016 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अ‌मिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएस अ‌फसर अमिताभ ठाकुर का कहना है क‌ि अब वह यूपी के अफसरों द्वारा उनके खिलाफ की जा रही किसी भी कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे न ही प्रदेश शासन को किसी तरह का जवाब देंगे।
विज्ञापन


आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में भारत सरकार और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। अमिताभ का कहना है कि ‌मुलायम स‌िंह की खिलाफत करने के बाद से मामले ढूंढ़-ढूंढ़कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

अमिताभ का कहना है कि पूरा प्रशासनिक तंत्र उन्हें किसी भी तरह से सजा दिलाने में लगा है। ऐसे में इन अफसरों के सामने अपनी बात रखने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके खिलाफ चल रही चारों विभागीय कार्यवाही किसी दूसरे राज्य को ट्रांसफर कर दी जाएं इसके अलावा उन्होंने अपना कैडर भी बदलने की बात कही।
विज्ञापन


अपने खिलाफ हो रही इन विभागीय कार्यवाहियों के विरोध में अमिताभ केंद्र सरकार को सूचित करके लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें