फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने पुत्र मोह में शिवपाल को बलि का बकरा बनाया: मायावती

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी और विश्वासपात्र रहे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी शनिवार को सपा छोड़कर बसपा के पाले में पहुंच गए।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने चौधरी को सपा से ज्यादा मान-सम्मान मिलने का भरोसा दिलाते हुए मुलायम पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि सपा के पूर्व मुखिया ने पुत्र मोह में अपने भाई शिवपाल यादव को बलि का बकरा बनाया है।

मायावती ने कहा कि सपा राज की नाकामी से ध्यान बंटाने के लिए मुलायम किस्म-किस्म के नाटक करते हैं। सोची-समझी रणनीति के तहत अपने सगे भाई शिवपाल को बलि का बकरा बना दिया। उन्हें अपमानित किया। जनता की नजरों में गिराने की कोशिश की। अब शिवपाल और अखिलेश का खेमा एक दूसरे के लोगों को जरूर सबक सिखाएगा। अगर वे एक झंडे व एक बैनर के साथ चुनाव लड़ लें तो भी सपा दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिवपाल बसपा में आने की गुजारिश करेंगे तो देखेंगे...

पत्रकारों ने मायावती से शिवपाल के बसपा में शामिल होने की संभावना से जुड़ा सवाल पूछा तो मायावती ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि पहले वे गुजारिश तो करें। फिर जो भी फैसला होगा, बता दिया जाएगा।

वहीं, अंबिका से मुलायम और शिवपाल दोनों को लेकर सवाल किया गया तो चौधरी ने भी इस काल्पनिक सवाल को खारिज नहीं किया। कहा, इसका उत्तर हम आपको अंदाजा लगाने के  लिए छोड़ रहे हैं।

अंबिका बोले- अखिलेश ने मुलायम के साथ अच्छा नहीं किया
अंबिका ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम के साथ जैसा व्यवहार किया, अपने नेता और पिता को जिस तरह खारिज किया, इसकी बड़ी निंदा और आलोचना हो रही है। मैं इससे बेहद दुखी हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें