फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने चुनाव नतीजों पर उत्तराखंड पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- मुस्लिमों ने विकल्प चुनने में की चूक जिसका लाभ भाजपा को मिला

Sun, 13 Mar 2022 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मायावती ने पदाधिकारियों से कहा कि बसपाइयों को अपने काम में दिल-जान से लगे रहना है। जो भी कमियां रही हैं उन्हें दूर कर आगे बढ़ा जाएगा। विरोधी दूसरों को गलत साबित कर खुद को अच्छा दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। हमें यह ध्यान में रखना होगा। अब फिर से कमर कसने की जरूरत है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के उत्तराखंड पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि नए हालात का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। आगे की तैयारी पूरी ताकत से करनी होगी। हिम्मत न हारें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने सही विकल्प चुनने में चूक की जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिल गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव के बाद रविवार को मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर उत्तराखंड के संगठन की समीक्षा की। उत्तराखंड में बसपा को दो सीटें मिली हैं। बैठक में कहा गया कि पार्टी को वहां का तीसरा सबसे अधिक मत प्रतिशत 4.9 मिला, पर पार्टी अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई। बैठक में मायावती ने पदाधिकारियों से कहा कि बसपाइयों को अपने काम में दिल-जान से लगे रहना है। जो भी कमियां रही हैं उन्हें दूर कर आगे बढ़ा जाएगा। विरोधी दूसरों को गलत साबित कर खुद को अच्छा दिखाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। हमें यह ध्यान में रखना होगा। अब फिर से कमर कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी पार्टी काखराब प्रदर्शन दुख और चिंता की बात है, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी है और आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें