फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : मायावती ने की प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलनों में शामिल होने की अपील की, कहा- सर्वसमाज को जोड़ना है

Thu, 09 Dec 2021 04:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रबुद्घ वर्ग सुरक्षा, सम्मान व तरक्की को लेकर संगोष्ठी करने के बाद अब सुरक्षित सीटों पर मंडल स्तरीय सम्मेलन हो रहे हैं। इनका उद्देश्य सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाने हेतु सर्वसमाज को भाईचारे के आधार पर जोड़ना है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुरक्षित सीटों पर शुरू हुए प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलनों पर फोकस किया है। उन्होंने अपील भी की है कि लोग इनमें शामिल हों। दरअसल पश्चिम यूपी की 21 सुरक्षित सीटों पर बसपा ने प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन शुरू किए हैं। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा इन सम्मेलनों का आयोजन कर रहे हैं। इसके जरिए इन सीटों पर दलित-ब्राह्मण समीकरण को साधा जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को रामपुर मनिहारन से इसका आगाज हुआ। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट के जरिए अपील की है कि प्रबुद्घ वर्ग सुरक्षा, सम्मान व तरक्की को लेकर संगोष्ठी करने के बाद अब सुरक्षित सीटों पर मंडल स्तरीय सम्मेलन हो रहे हैं। इनका उद्देश्य सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाने हेतु सर्वसमाज को भाईचारे के आधार पर जोड़ना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें