फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री की कैबिनेट में वापसी पर बोली माया, सपा यूटर्न लेने वाली सरकार

Mon, 26 Sep 2016 06:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गायत्री प्रजापत‌ि के शपथ लेते ही विरोधियों ने सपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है, भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ दिन पहले हटाए गए गायत्री प्रजापत‌ि को दोबारा मंत्री बनाकर सपा मुखिया ने खुद को कमजोर और अखिलेश को यूटर्न लेने वाला मु‌ख्यमंत्री साबित कर दिया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मायावती ने ये भी कहा क‌ि सपा सरकार के इस कदम से ये जाहिर हो गया है कि सरकार में खराब कानून व्यवस्था के साथ भ्रष्टाचार भी बेलगाम जारी है।

बता दें कि कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ ही दिन पहले भ्रष्टाचार के आरोप में खनन मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि को बर्खास्त कर दिया था। सोमवार को अखिलेश के मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार हआ है जिसमें गायत्री प्रजापत‌ि को फिर से क‌ैबिनेट मंत्री के तौर पर वापसी मिली है।
विज्ञापन


इसी मुद्दे को लेकर मायावती आज सपा पर हमलावर नजर आईं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ये समझ नहीं पा रही है कि जिस मंत्री को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया था उसे मजबूरी में दोबारा मंत्री बना दिया गया। 
विज्ञापन

व‌िभाग बदल जाने से नहीं बदलेगा चर‌ित्र

गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala
माया ने कहा क‌ि भले ही उस मंत्री का विभाग बदल दिया जाए लेकिन इससे उसका चाल, चरित्र और स्वभाव तो नहीं बदल जाएगा।

उन्होंने सपा को कमजोर, लचर और यू-टर्न लेने वाली सरकार बताया। मायावती ने कहा क‌ि सपा जिन कामों का प्रचार विज्ञापनों के जरिए करवा रही है उनमें से ज्यादातर काम बीएसपी सरकार में शुरू किए गए थे।

माया ने कहा, मेरे शुरू करवाए गए कामों में भ्रष्टाचार जारी है जो आम जनता के लिए काफी चिंताजनक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें