फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने दिया New Year मैसेज, पर नहीं छिपा सकीं पीएम मोदी व भाजपा से नाराजगी

Mon, 01 Jan 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नये वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेश व देश की जनता को शुभकामनाएं दी। लेकिन वो केंद्र की मोदी सरकार से अपनी नाराजगी नहीं छिपा सकीं।

विज्ञापन


उन्होंने समस्त देशवासियों, वीर सैनिकों व सर्वसमाज के लोगों को नये साल की मुबारकबात दी। साथ ही ये भी प्रार्थना की कि कुदरत मोदी सरकार को इतनी सद्बुद्घि दे कि वह 2018 में कोई घोर जनविरोधी कदम न उठा लें।

उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश की आम मेहनतकश और ईमानदार जनता को भारी संकटों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के कुछ धन्नासेठों को ध्यान में रखकर अपनी नीतियां बना रही है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में युवाओं के लिए रोजगार और पूरे देश की जनता के लिए सुख-शांति की कामना की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें