फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur violence: मणिपुर हिंसा पर मायावती का सख्त बयान, क्या अब भी वहां के सीएम को संरक्षण देगी भाजपा

Thu, 20 Jul 2023 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर में महिलाओं से अभद्रता के वायरल होने वाले वीडियो को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालात से पूरा देश चिंतित है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं से अभद्रता के विचलित करने वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या भाजपा अब भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिंतित है और महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि वैसे तो राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है किन्तु क्या भाजपा अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?



बता दें कि मणिपुर में करीब ढ़ाई महीने से हिंसा का दौर जारी है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिलाओं से अभद्रता के विचलित कर देने वाले वीडियो ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा पर अब तक चुप्पी साधने के बाद गुरुवार को संसद सत्र के पहले बयान देकर घटना को पूरे देश को शर्मसार करने वाला करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से मामले पर कठोर निर्णय लेने का आह्वान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें