फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं: पैगंबर-ए-इस्लाम पर भाजपा विधायक की टिप्पणी शर्मनाक, अपने लोगों को नियंत्रित करें

Tue, 23 Aug 2022 03:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा को अपने लोगों को नियंत्रित करना चाहिए जिससे कि देश में अमन-शांति का माहौल बना रह सके। 
 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ की गई टिप्पणी शर्मनाक और निंदनीय है। भाजपा को अपने लोगों को संयमित और नियंत्रित रखकर भारत की छवि को बचाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर गरमाया माहौल ठंडा भी नहीं हो पाया है कि भाजपा के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति शर्मनाक और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि हालांकि तेलंगाना सरकार ने भाजपा विधायक को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है किंतु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित, नियंत्रित रखकर देश में अमन शांति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भी भारत की छवि को आघात लगने से बचाए। बसपा सुप्रीमो ने ये बातें ट्वीट कर कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें