फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: BJP के आठ वर्षों पर मायावती की टिप्पणी, बोलीं- भाजपा सरकार से जनती दुखी; कानून व्यवस्था का बुरा हाल

Mon, 24 Mar 2025 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में योगी सरकार के आठ वर्षों पर मायावती ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार से जनती दुखी है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पर भाजपा के उत्सव मनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके भाजपा के शासनकाल को खराब दौर बताया। लिखा कि भाजपा सरकार में जनता बेहाल है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा, कांग्रेस या अन्य किसी पार्टी को राजनैतिक स्वार्थ में संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। विशेषकर आरक्षण के मामले में संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं देंगे। इसके लिए यदि संघर्ष करना पड़ा तो बसपा इसके लिए तैयार है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: BJP के आठ साल पर लोकदल की टिप्पणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- सरकार ने धर्म के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाई
विज्ञापन


आगे उन्होंने लिखा कि यूपी में भाजपा सरकार के आठ सालों का शासनकाल जनता के विश्वास में खरा नहीं उतरा। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। इससे जनता को काफी दुःख मिला है। सरकार को इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए।  
विज्ञापन


दुःखी एवं पीड़ितों की मदद के लिए बसपा की स्थापना हुई-मायावती

अपने एक्स पोस्ट पर बसपा सुप्रीमो ने लिखा को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मनुस्मृति का पूरा ज्ञान था। उन्हें भी इसका पूरा ज्ञान है। इसीलिए बसपा ने इस व्यवस्था के विरुद्ध हमेशा आवाज उठाई। यह भी सर्वविदित है कि इसी को ध्यान में रखते हुए दुःखी एवं पीड़ितों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बसपा की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें