फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: BJP के आठ साल पर लोकदल की टिप्पणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- सरकार ने धर्म के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाई

Mon, 24 Mar 2025 04:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। छोटे और मझोले व्यापारी सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक संकट में फंस गए हैं। सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण जनता निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए मजबूर है। समर्थन मूल देंगे, फ्री सिंचाई देंगे, औद्योगिक क्षेत्र में चार-चार बार इन्वेस्टर समिट में एमओयू के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। एमओयू साइन के नाम पर सरकार बेवकूफ बनाती रही। 
विज्ञापन
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह - फोटो : चौधरी सुनील सिंह के एक्स अकाउंट से।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पर भाजपा के उत्सव मनाने पर लोकदल ने बीजेपी को निशाने पर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हिंसा, पलायन, अवैध खनन के अलावा महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लेकिन, प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आठ वर्ष का झूठा उत्सव मना रही है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा उत्सव के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी कर रही है। आठ वर्षों में सरकार ने जनता के बीच में धर्म के नाम पर सिर्फ नफरत फैलाई है। जनता को केवल वादे मिले। हकीकत में विकास और सुशासन की स्थिति बदतर होती गई। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है। महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार हो रहा हैं। हत्या, बलात्कार, अपहरण और अन्य गंभीर अपराधों बढ़े। सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने नौजवानों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। 

भाजपा उत्सव मनाने की बजाय गांव-गांव जाकर विफलताओं की कहानी सुनाए

उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अब भी लटका हुआ है। महंगाई चरम पर है। इससे आम जनता की जिंदगी कठिन हो गई है। सरकार उत्सव मना रही है। सरकार गांव-गांव जाकर पंचायत लगाए। अपनी विफलताओं की कहानी सुनाए। 

यह भी पढ़ेंः- BJP के आठ वर्ष: 'किसान करता था सुसाइड, लोग बोलते जहां से गड्ढा शुरू वहीं से UP...'; सीएम योगी की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू-मुसलमान के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ भी नहीं किया। सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भाइयों को लड़वाती रही। धर्म के नाम पर नफरत के बीज बोती रही। भाजपा की कथनी और करनी में गंभीर अंतर है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रदेश की बागडोर इसलिए सौंपी थी, कि भाजपा जनता से किए वादों को पूरा करेगी। लेकिन, लोग आज निराश हैं। 

राम राज्य में अफसर खुली लूट कर रहे हैं

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी आज कष्ट में है। कहने को तो भाजपा अपने शासनकाल को राम राज्य बताती है। लेकिन, इस राम राज्य में अफसर खुली लूट कर रहे हैं। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश का विकास, हत्या, लूट, भय, बलात्कार और भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था आठ वर्षों के रिजल्ट दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें