रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बिहार में छात्रों के आंदोलन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलश यादव, कांगेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के बाद अब बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी भाजपा पर हमला बोला है।

विज्ञापन
पहले ट्वीट में मायावती ने लिखा कि 'पहले यूपीटीएनटी और अब रेलवे के आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर यूपी व बिहार में कई दिनों से भारी हंगामा जारी है, यह सरकारों की विफलताओं का ही प्रमाण हैं। गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है।'
दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा कि 'सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी व बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। सरकारी नौकरी व उनमें आरक्षण की सुविधा गौण हो गई है। ऐसे में वर्षों से छोटी सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा भी सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण। भाजपा युवाओं से पकोड़ा बिकवाने का अपना संकीर्ण विजन बदले।'