फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बसपा बचे चरणों के लिए तलाश रही फॉर्मूला, मायावती ने कोऑर्डिनेटरों से मांगे सुझाव

Tue, 22 Feb 2022 10:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कोऑर्डिनेटरों से चुनाव के तीन चरणों का फीडबैक लिया और बाकी बचे चरणों के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा पिछले तीन चरणों में हुए चुनावों पर मंथन कर अब आगे के चरणों के लिए फॉर्मूला तलाश रही है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सभी कोआर्डिनेटरों से पिछले चरणों का गणित पूछा है और अगले चार चरणों के लिए सुझाव भी मांगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बसपा इस बार भी सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर चुनाव मैदान में है और उसी दिशा में ज्यादा ताकत लगा रही है। इस बाबत मायावती ने सभी कोऑर्डिनेटरों से खास तौर से यही पूछा है कि अब तक के चरणों का क्या असर आ रहा है?

इन चरणों में सोशल इंजीनियरिंग कितनी प्रभावी रही है। हालांकि कोआर्डिनेटर तो पार्टी को मजबूत बता रहे हैं, पर बसपा हाईकमान ने उनके तथ्यों को पूरे तर्क के साथ परखने के लिए टीम लगाई है। यह भी कहा कि जो सुझाव कोआर्डिनेटर दे रहे हैं, उन पर भी विचार किया जाए कि उनके सुझाव अगले चरण में कितने और किस तरह से प्रभावी हो सकते हैं।
विज्ञापन


नजदीकी सीटों पर पैनी नजर
बसपा खास तौर से उन सीटों पर पैनी नजर रख रही है, जहां वह नजदीकी मुकाबलों में हारी थी। इन चरणों में वहां अलग से टीमें लगाई गई हैं। इसकी मॉनिटरिंग खुद बसपा सुप्रीमो कर रही हैं। साथ ही जो सीटें नजदीकी अंतर से जीती थीं, वहां भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें