कांग्रेस में शामिल हुए तौकीर रजा।
- फोटो : amar ujala
इत्तेहादुल मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सोचना गलत है कि मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। हमने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सच्चा धर्मनिरपेक्ष पाया है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के हाथों में प्रदेश की बागडोर नहीं सौंपी जा सकती है। अखिलेश यादव के हाथ गैर जिम्मेदार हैं। वह मुसलमानों के लिए भाजपा से भी ज्यादा खराब हैं।
उन्होंने मुसलमानों से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की अपील की है। कहा कि देश की भलाई के लिए कांग्रेस का साथ आना जरूरी है। भाजपा को सत्ता में आने से रोकना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यादववाद और जाटववाद की जगह मानववाद जरूरी है।